स्ट्रीट डॉग ने घर के बाहर बैठे लोगों पर ह म ला, CCTV में कैद हुई घटना और फिर

 

एमपी के इंदौर के महू क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग का आतंक देखने को मिला है, जहां एक खूंखार कुत्ते ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसने इलाके में दहशत और बढ़ा दी है। यह पूरा मामला किशनगंज थाना क्षेत्र के केवटी गांव का है। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग घर के बाहर बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक एक कुत्ता दौड़ते हुए आया और बिना किसी उकसावे के लोगों पर हमला कर दिया। हमले में फारूक, अरमान, शाकिर और मालिक पटेल घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुत्ता बेहद आक्रामक था। उसने किसी के पैर पर तो किसी के गर्दन पर काट लिया। मौके पर मौजूद एक युवक ने प्लास्टिक की कुर्सी से उसे भगाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ता पीछे हटने के बजाय और ज्यादा उग्र हो गया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो बेहद डरावनी है। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को महू के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर सभी को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए हैं और सतर्क रहने की सलाह दी है।

इस घटना के बाद गांव में डर और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द ऐसे खतरनाक कुत्तों को पकड़ा जाए। इंदौर में डॉग बाइट के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। हर महीने हजारों लोग इसका शिकार हो रहे हैं, जिससे यह एक गंभीर सार्वजनिक समस्या बनती जा रही है। अब बड़ा सवाल यही है कि आखिर प्रशासन इस बढ़ते खतरे पर कब तक नियंत्रण करेगा।


By - sagar tv news
04-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.