सागर- यहां मिलता है 5 रूपये का समोसा,स्वाद होता है लाजवाब, यहां मंहगाई का असर नहीं | SAGAR TV NEWS |
आज के वर्तमान समय में या कहा जा रहा है की पुराना समय पुराने दिन वापिस लौट आये हैं। अब ये बात कितनी सही है ये पूर्ण रूप से तो नहीं कहा जा सकता। लेकिन तस्वीरें कुछ ऐसी ही दिखाई पड़ती है। वो भट्टियों का दौर और पांच रूपये का समोसा, जी हां सागर के पुरव्यायू पर आज भी एक नग समोसा पांच रूपये में मिलता है। मंहगाई के इस दौर में समोसा, जो की नाश्ते में प्रमुख माना जाता है। ये आज भी पांच रूपये में मिल रहा है। जहां दूर-दूर से लोग आते हैं और स्वाद का आनंद लेते हैं। फ़िलहाल LPG संकट की ख़बरें सामने आ रही हैं। दुकानदारों को गैस सिलेंडर के लिए परेशान होना पड़ रहा हैं। यहां पर सिलेंडर की जगह कोयला भट्टी ने ले ली है। सारा काम भट्टी पर ही किया जा रहा है। लेकिन फिर भी समोसा समेत अन्य चीजों के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं।
सागर के पुरव्याउ काली तिराहे पर अन्ना नाश्ता भंडार नाम से मशहूर दुकान है। जो शाम 4 बजे से खुलती है। जहां समोसा समेत अन्य पकवान मिल जाएंगे। सबसे ख़ास बात ये है की समोसे की कीमत आज भी पांच रुपये है। दुकान के खुले रहने तक तकरीबन 1 हजार समोसे बिक जाते हैं। इसके अलावा मंगोड़ी, आलू बड़ा, टिक्की, समेत अन्य आइटम भी पांच रुपये में मिलते हैं। दुकान मालिक पिछले 14 साल से समोसे बना रहे हैं। इसकी शुरुआत दो रुपये से हुई थी। लेकिन महंगाई की वजह से आज समोसा ज्यादा नहीं लेकिन पांच रुपये का हो गया है। अपने लाजवाब स्वाद वाले इस समोसे के साथ यहां छाछ और सीजन के हिसाब से अलग-अलग चटनी भी मिलती है। इसके अलावा फ्राई मसाला मिर्च स्वाद को और भी ज्यादा चटपटा बना देती है।
सागर के पुरव्याउ काली तिराहे पर अन्ना नाश्ता भंडार दुकान स्थित है। जो शाम 4 बजे खुलती है लेकिन यहां समोसे और अन्य खाने-पीने की चीजें शाम 6 बजे से मिलना शुरू होती हैं। रात 11 बजे दुकान बंद हो जाती है। मालिक अन्ना चौरसिया और सुमित चौरसिया के मुताबिक पहले उनके पिता ने नाश्ते की दुकान शुरू की थी। अब वह लोग काम संभाले हुए हैं। यहां आने वाले लोग कहते हैं की अगर कुछ खाने की इच्छा न भी हो तो भी स्वाद ऐसा है की मन हो ही जाता है।