सागर- बात करते हुए आये दो युवक, दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी चुराकर हुए चंपत,दिनदहाड़े चोरी
सागर में एक के बाद एक लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। चोर सीधे कानून को चुनौती दे रहे हैं। इसी तरह एक मामला सामने आया जिसमें महज 15 मिनिट में ही दो युवकों ने एक स्कूटी को चोरी किया और उसे लेकर चम्पत हो गए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दोनों चोर कैद हुए हैं और उनके साफ़ भी साफ़-साफ़ नज़र आ रहे हैं। चोरी की यह वारदात सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र के वर्णी कॉलोनी से सामने आई है। सामने आये सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है की दो युवक बात करते हुए आते हैं स्कूटी में चाबी लगाते हैं और बड़े ही आसानी से स्कूली लेकर चले जाते हैं। फरियादी ने कोतवाली थाने पहुंचकर इस बात की शिकायत की है। साथ ही फुटेज भी पुलिस को सौंपे गए हैं। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है की लिंक रोड पर रहने वाले फरियादी निशांत साहू के पिता महेश कुमार साहू शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वर्णी कॉलोनी स्थित दुकान से सामान लेने गए हुए थे। जहां दुकान के बाहर सफेद रंग की हीरो कम्पनी की माइस्ट्रो MP 15 MQ 5111 खड़ी कर दी। वह करीब 15 मिनिट तक दुकान में रुके। लेकिन जब वापिस लौटे तो देखा की उनकी स्कूटी गायब थी। जिसे आसपास तलाश किया गया। लेकिन जब पास ही लगे सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो उसमें दो अज्ञात चोर कैद हुए, जो बड़ी ही आसानी से आये और चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। जिसके बाद फरियादी निशांत साहू ने कोतवाली पहुंचकर इस बात की शिकायत की है। साथ ही कार्यवाई की मांग की है। जिस पर पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गयी है।------