सागर के खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ में बोलबाला,मलखंब में एमपी की टीम का जबरदस्त प्रदर्शन

 

सागर जिले के बच्चों ने एक बार फिर से अपनी कला का लोहा मनवाया है। खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ मैडल जीते बल्कि जिले भर का नाम रोशन किया है। खेलो इंडिया ट्राइवल गेम्स मल्लखंब में सागर के शाहगढ़ के बच्चों ने बेहद उम्दा प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है की छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में यह प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। जिसमें मध्य प्रदेश टीम के दल की ओर से महिला और पुरुष टीम का बोल बाला रहा। कड़ी मेहनत,लगन और शानदार प्रदर्शन की बदौलत बच्चों ने कमाल कर दिया। बताया गया की महिला खिलाड़ियों ने रोप मल्लखंब में दूसरा स्थान हासिल करते हुए सिल्वर मेडल और ट्रॉफी जीती। वहीं पुरुष खिलाड़ियों ने पोल मल्लखंब और रोप मल्लखंब में तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक के अलावा ट्रॉफी अपने नाम की।

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के सरगुजा में प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का आयोजन किया गया था। जहां 2 अप्रैल से 4 अप्रैल तक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपने जौहर का प्रदर्शन किया। मलखंब गेम्स में मध्य प्रदेश दल जिसमें बालिका वर्ग से रुचि पाल और रेखा पाल, बालक वर्ग से रामचरण पाल ने सहभागिता करते हुए कोच अंजलि यादव और श्यामलाल पाल, दल मैनेजर जितेंद्र धूलिया के नेतृत्व में महिला खिलाड़ियों ने रोप मलखंब में दूसरा स्थान पाया। जिसमें सिल्वर मेडल और ट्रॉफी हासिल की। जबकि पुरुष खिलाड़ियों ने पोल मलखंब और रोप मलखंब में तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक के अलावा ट्रॉफी हासिल की।

इस मौके पर सागर संभागीय अध्यक्ष वॉटर स्पोर्ट्स वीनू राणा, जिला खेल अधिकारी प्रदीप अविंद्रा समेत अन्य लोगों ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी।


By - sagar tv news
05-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.