सागर में चोरों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े अस्पताल से बाइक चुरा ले गया चोर, CCTV में कैद SAGAR TV NEWS

 

सागर में चोरियों की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। फिर एक ताजा मामला सामने आया है जहां दिनदहाड़े एक युवक की बाइक चोरी हो गयी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें चोर मोटरसाइकिल को चुराते हुए कैद हुआ है। बताया गया की युवक अपनी पत्नी का इलाज कराने सागर जिला अस्पताल आया हुआ था। लेकिन जब वापिस लौटा तो उसकी बाइक गायब हो चुकी थी। हैरान परेशान युवक भागकर अस्पताल में स्थित चौकी पहुंचा। लेकिन वहां उसे कोई नहीं मिला। जिससे वह मायूस हो गया। यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है लेकिन इसका सीसीटीवी अब सामने आया है। इस बात की शिकायत पुलिस से की गयी है।

 


मिली जानकारी के मुताबिक हलउ गांव का रहने वाला संतोष कुशवाहा अपनी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया था। परिसर में अपनी भोपाल पासिंग बाइक MP 04 NR 1447 पेंशन प्लस खड़ी कर अंदर चला गया। जब वह कुछ समय के बाद वापिस लौटा तो हैरान रह गया। क्योंकि जिस जगह उसने बाइक खड़ी की थी वहां बाइक नहीं थी। संतोष कुशवाहा ने तत्काल अस्पताल प्रबंधन को इस बात की सूचना दी। जिस पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो एक चोर बाइक ले जाते हुए नजर आया। इसके बाद संतोष अस्पताल चौकी पहुंचा लेकिन उसे वहां कोई नहीं मिला जिस वजह से वह पुलिस को सूचित नहीं कर पाया।

 

 

युवक ने पुलिस में इसकी शिकायत की है। फिलहाल उसे उम्मीद बाइक उसे जल्द मिल जाएगी।
खैर बड़ा सवाल ये है की दिन दहाड़े अस्पताल जैसी जगह से बाइक चुरा ले जाना अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। कैमरे लगे होने के बावजूद चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

 

 


By - sagar tv news
05-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.