सागर- आसमान से जमकर बरसे ओले,बेमौसम की बारिश ने शहर किया तरबतर | SAGAR TV NEWS |

 

सागर में बदलते मौसम का मिज़ाज जारी है। जहां कभी धूप तो कभी बारिश का मंज़र देखने को मिल रहा है शनिवार का दिन काफी अलग रहा। जहां एक तरफ दिन में जमकर बारिश हुई तो वहीं साथ साथ बेतहाशा ओलावृष्टि भी हुई। आसमान से करीब बेर के बराबर के ओले बरसे। जिससे मौसम ठंडक घुल गई। लेकिन किसानों के लिए बेमौसम की बारिश सिर दर्द बन गयी है। इसके अलावा शनिवार की रात भी अचानक से मौसम मेम बदलाव देखने को मिला। जहां तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश का सिलसिला झमाझम बारिश में तब्दील हो गया।

 

रात करीब सवा 10 बजे शुरू हुई बारिश ने शहर को तरबतर करके रख दिया। इसके अलावा जमकर ओले भी बरसे। जिस तरह तेज बारिश के साथ दिन में ओले बरसे थे। ठीक उसी तरह रात के समय भी जमकर ओलों की बारिश हुई। इस दौरान तेज हवा की वजह से भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आपको नज़र आने वाला ये नज़ारा शहर के प्रमुख कटरा बाजार इलाके का है।

 

 

हालांकि मौसम में बदलाव और आंधी तूफ़ान चलने के संकेत मौसम के जानकारों ने पहले ही दे दिए थे। और हुआ भी ठीक वैसा ही। जैसा अनुमान लगाया जा रहा था उसी तरह बारिश हुई। और अचानक से मौसम में बदलाव हुआ। हालांकि रविवार को धूप-छाँव का खेल चलता रहा। लेकिन बारिश न होने से लोगों को राहत मिली। आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन तापमान में बढ़ोत्तरी ज़रूर दर्ज की जायेगी। और सूरज की तपिश अपने पूरे शबाब पर रहेगी।------

 

 


By - sagar tv news
05-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.