सागर जिले में बेमौसम बारिश से फसलें बर्बाद, किसानों की चिंता बढ़ी

 

सागर जिले में बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इतना ही नहीं जिले के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने से खेतों में खड़ी और पड़ी फसलों को नुकसान हुआ है,

दरअसल,अचानक हुई बारिश के साथ गिरे ओलों ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है,कई जगह चने के आकार के ओले गिरे,तो कुछ इलाकों में बेर के आकार के बड़े ओले गिरने की खबर है। इस ओलावृष्टि ने खासकर उन किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया,जिनकी फसल कटाई के लिए तैयार थी या पहले ही काटकर खेतों में रखी गई थी।

 

 

 

 


सागर जिले के ग्राम पटकुई में खेतों में कटी हुई गेहूं की फसल पूरी तरह भीगकर खराब हो गई। किसान जुम्मन की गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है,जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ने की आशंका है।
वहीं किसान मनोज मौर्य की टमाटर की फसल भी पूरी तरह नष्ट हो गई है।

स्थानीय किसानों ने अब प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।


By - sagar tv news
06-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.