Sagar- नाबालिग को घर पहुंचकर युवकों ने धमकाया, युवती ने खुद को लगा ली आग ! आरोप

 

सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है आरोप है की एक नाबालिग युवती के घर पहुंचकर करीब 4 युवकों ने डराया धमकाया। जिससे आहत होकर उसने खुद को आग के हवाले कर दिया। बुरी तरह झुलस चुकी युवती को आनन-फानन में मालथौन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है। यह पूरी घटना थाना अंतर्गत देवपुरा गांव से सामने आई है। फ़िलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है। आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

 

 

 

 

घटना बीते शनिवार को रात के समय की बताई जा रही है। ऐसा आरोप है की देवपुरा गांव में एक दलित परिवार के घर जाकर करीब 4 युवकों ने धमकाया और गाली गलौज की। जिससे आहत होकर युवती ने घर में रखा डीजल तेल उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। जिसके बाद हड़कंप मच गया। परिजन कुछ समझ नहीं पाए की आखिर अचानक क्या हुआ। तत्काल नाबालिग को मालथौन सामुदायिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची। जहां टीम द्वारा सेमरा लोधी गांव निवासी चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच में लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। जिनकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की मालथौन थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव में हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया था। 14 साल की नाबालिक ने खुद को आग हवाले कर दिया। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


By - sagar tv news
06-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.