सागर में 45 लाख रुपए के जुआ फड़ पर दबिश,लग्जरी कार सहित 11 कारें जप्त | SAGAR TV NEWS |
सागर में पुलिस ने एक बड़े जुआ फड पर बड़ी छापा मार कार्रवाई की है जहां से पुलिस ने 45 लाख का मशरूका जप्त किया है, यह कार्रवाई बहेरिया थाना से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर की गई है प्रशिक्षु आईपीएस दीपांशु कुमार के नेतृत्व में घेराबंदी कर यह कार्रवाई की गई जिसमें 21 जुआरियों को पकड़ा गया है बताया जा रहा है कि यह जुआ अमित कनौजिया उर्फ टिम्मा के द्वारा लंबे समय से संचालित किया जा रहा था पुलिस को भी इसकी सूचना में रही थी पुलिस ने प्लान बनाकर यहां पर दबिश दी