सागर- पुलिस चौकी के नजदीक मंदिर में लाखों की चोरी, कीमती सामान चुराकर रफू चक्कर हुए चोर

 

ज़रा सोचिये की चोर कितने बेखौफ हैं। पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर एक मंदिर है। जहां चोरों ने लाखों रूपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है की चोर चांदी के छत्र, धनुष बाण समेत दान पेटियों को तोड़कर चढ़ावे की राशि भी चुरा ले गए हैं। चोरी की ये घटना सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां छोटी बजरिया पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित राम जानकी मंदिर में चोरों ने हाथ साफ किये। जब मंदिर के पुजारी ताले खोलने पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले। इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। मंदिर से लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

 

 

मंदिर के पुजारी पंडित प्रेम नारायण शास्त्री ने बताया कि बीती रात पूजा करने के बाद वह मंदिर का गेट लगाकर अपने घर चले गए थे। जब सुबह आए तो मंदिर के चैनल गेट खुले हुए थे और दान पेटी भी खुली हुई थी। मंदिर परिसर में अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी अलग से विराजमान है। उनके भी गेट के ताले टूटे हुए थे। मंदिर से 9 छत्र और राम-लक्ष्मण के चांदी के धनुष-बाण चोरी कर ले गए। इसके बाद सभी इकट्ठे होकर पुलिस चौकी पहुंचे।
जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर मंदिर के गेट पर लगा दिया। एफएसएल टीम को सूचना दी गई थी। सागर से टीम पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए साक्ष्य जुटाए गए हैं।---

 

 


By - sagar tv news
06-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.