Sagar - वाटर कूलर में जिंदा मेंढक निकलने से मचा हड़कंप, स्टूडेंटों ने किया जोरदार प्रदर्शन

 

पानी हर व्यक्ति की आवश्यकता होती है गर्मी के मौसम में लोग ठंड और स्वच्छ जल पीना चाहते हैं, घरों से लेकर होटल तक और स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटिययों तक में पीने के पानी व्यवस्था रहती है लेकिन संस्थानों में इसको लेकर बड़ी लापरवाही भी देखी जाती है ऐसे ही सागर की डॉक्टर Doctor Harisingh Gaur Central University के आचार्य शंकर भवन में उस समय हड़कंप मच गया, जब छात्रों ने पानी के कूलर में जिंदा मेंढक देखा। इस घटना से छात्रों में दहशत और आक्रोश दोनों फैल गया।

 

 

छात्रों का कहना है कि कूलर का पानी पीने लायक नहीं था और उसमें जिंदा मेंढक मिलना विश्वविद्यालय की लापरवाही को दर्शाता है। घटना के बाद NSUI अध्यक्ष अंशुल शर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

गुस्साए छात्रों ने कूलर को कंधे पर उठाकर प्रशासनिक भवन तक ले जाकर विरोध जताया और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। बाद में छात्र प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से मुलाकात कर समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग रखी।

 

 

कुलपति ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी और परिसर में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

 

 


By - sagar tv news
06-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.