Sagar- महिला पुलिसकर्मी को जड़े थप्पड़, शराब दुकान हटाने चल रहा था प्रदर्शन | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले में नई शराब टेंडर होने के बाद अब दुकानों को लेकर जगह-जगह से विवाद की स्थिति बन रही है ऐसा है एक मामला खुरई से भी सामने आया जहां शराब दुकान हटाने को लेकर स्थानीय लोग पुलिस से ही भिड़ गए, जब एक महिला पुलिसकर्मी ने प्रदर्शन करने वाली महिला को रोकने थप्पड़ मारा तो उसने भी पलटवार करते हुए महिला पुलिस कर्मी को थप्पड़ जड़ दिए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

 

 

हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति तनावपूर्ण जरूर थी, लेकिन बाद में लोगों को समझाकर शांत कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार शिवमूर्ति सरल और थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

 

 

एडिशनल एसपी संजीव कुमार ने बताया कि 4 तारीख को स्थानीय लोगों द्वारा शराब दुकान का विरोध किया गया था, जिसमें महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी थी। इस दौरान तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुईं। ठेकेदार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा और आगजनी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल इलाके में तनाव बरकरार है। महिलाएं साफ तौर पर कह रही हैं कि वे किसी भी हालत में अपने क्षेत्र में शराब दुकान नहीं खुलने देंगी। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक फैसलों और स्थानीय जनता की भावनाओं के बीच टकराव को उजागर कर दिया है।

 

 


By - sagar tv news
06-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.