Sagar- दिनदहाड़े घर में घुसा चोर, महिला को धक्का देकर भागा, कैमरे में भागते दिखा | SAGAR TV NEWS |

 

सागर के मकरोनिया में दिनदहाड़े चोर ने सूने मकान में सेंध लगाई। चोर गेट फांदकर घर में घुसा। ताला तोड़कर अलमारी में रखे नकद रुपए और गहने चुरा लिए। वारदात के दौरान परिवार की महिला घर पहुंच गईं। तभी चोर धक्का मारकर मौके से भाग निकला। मामले में महिला ने थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया है। शिकायत पर पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की है। सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध नजर आया है।

 

 

जानकारी के अनुसार, गुड्डीबाई उपाध्याय, उम्र 50 साल, निवासी दीनदयाल नगर मकरोनिया, सुबह करीब 11 बजे खाना बनाने के लिए गई थीं। उनके घर में ताला लगा हुआ था। इसी दौरान मकान सूना होने का फायदा उठाकर चोर ताला तोड़कर अंदर घुस गया। घर में रखी अलमारी और पेटी से नकद व गहने निकाल लिए। इसी दौरान गुड्डीबाई घर पहुंच गईं। वे अंदर पहुंचीं तो चोर दिखा। उन्होंने चिल्लाना शुरू किया। तभी चोर धक्का मारकर भाग गया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 

 

गुड्डीबाई ने बताया कि घर में किस्त भरने के लिए साढ़े 6 हजार रुपए और अलमारी में साढ़े 4 हजार रुपए रखे थे, जो चोर लेकर गया है। इसके अलावा पायल, टॉप्स, चूड़ियां, अंगूठी समेत अन्य सामान भी ले गया है। वारदात के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक युवक नजर आया है, जो गेट फांदकर घर में घुसते हुए दिख रहा है। मामले में मकरोनिया थाने पहुंचकर शिकायत की गई है। शिकायत पर मकरोनिया पुलिस ने मामला जांच में लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
06-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.