Sagar- अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद,युवक को छोड़कर भागा दोस्त, नहीं बच सका युवक
सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस घटना में एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। जबकि आरोप है की उसका दोस्त उसे गंभीर हालत में छोड़कर भाग गया था। यह पूरी घटना चांदपुर आनंदपुर मार्ग से सामने आई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी।
वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी थी। इस दौरान एक हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। जिसमें युवक का दोस्त एक्सीडेंट के बाद उसे वहीं पर छोड़कर अपने घर चला गया था। जानकारी के मुताबिक दोनों युवक साथ में बेल्डिंग का काम करते थे। जो काम करने के बाद वापिस लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।
जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की आशीष विश्वकर्मा की डेड बॉडी सड़क किनारे पड़ी हुई थी। युवक की पहचान मोठार देवरी निवासी के रूप में की गयी है। जिसकी घटनास्थल पर ही जान चली गयी थी। इसके अलावा पुलिस की जांच में ये भी सामने आया की भरत अहिरवार हादसे के समय दोस्तों को उसी हालत में छोड़कर अपने घर चला गया था। जिसकी पतासाजी की गयी। साथ ही घटनास्थल पर ले जाकर उससे पूछताछ भी की गयी। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।