Sagar - मुक्तिधाम पर गरजा था बुलडोजर,लोगों में पनपा गुस्सा,में विरोध में सड़कों उतरे लोग

 

सागर जिले के देवरी में मुक्तिधाम पर की गई बुल्डोजर कार्रवाई के बाद लोगों में आक्रोश पनप रहा है। इसके विरोध में दर्जनों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आये और मौन जुलूस भी निकाला गया। नागरिकों ने जनभागीदारी से चल रहे सौन्दर्यीकरण कार्यों में राजनीति का आरोप लगाते हुए हस्तक्षेप बंद करने की मांग की है।
दरअसल देवरी के झुनकू वार्ड स्थित मुक्तिधाम में बीते 4 अप्रैल को प्रशासन द्वारा बुल्डोजर की कार्रवाई की गयी थी। जिसके विरोध में बड़ी संख्या में नागरिकों ने मौन जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार प्रीतिरानी चौरसिया को ज्ञापन सौंपा है।

 

 

 


बताया जा रहा है की भाजपा मंडल अध्यक्ष और पार्षद भारतेन्दु राजपूत की शिकायत पर हुई कार्रवाई से नाराज लोगों ने नगर पालिका से करीब 2 किलोमीटर पैदल मार्च कर तहसील कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन में बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरित होकर नागरिकों के आर्थिक सहयोग और श्रमदान से कई मुक्तिधामों में वृक्षारोपण, शेड निर्माण, पेवर्स, रंग-रोगन, विद्युत सज्जा, गौ आश्रय केंद्र संचालन और अन्य विकास कार्य किए जा रहे हैं।

 

 

 

 


नागरिकों का आरोप है कि झुनकू वार्ड संगम घाट स्थित मुक्तिधाम में निर्माणाधीन आदियोगी मूर्ति, अस्थि संचय कक्ष, लकड़ी भंडार और गार्ड रूम की नींव को प्रशासन ने बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया, जो दुर्भावनापूर्ण है। साथ ही जब्त सामग्री लौटाने, ध्वस्त कार्यों का पुनर्निर्माण कराने और जनसहयोग से चल रहे कार्यों में हस्तक्षेप रोकने की मांग की गई। इसके अलावा चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी न होने पर धरना, भूख हड़ताल और अमरण अनशन किया जाएगा।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन, महंत हरि कृष्णदास, रजनीश जैन, त्रिवेन्द्र जाट समेत अन्य लोगों की मौजूदगी रही।


By - sagar tv news
07-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.