बड़ी खबर: क्या मार्च के बाद नहीं चलेंगे 100, 10 और 5 रुपये के पुराने नोट? जाने वायरल खबर की सच्चाई

 

 

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि मार्च-अप्रैल से 5, 10 और 100 रुपये के पुराने नोट बंद हो जाएंगे। साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक इसको लेकर प्लान तैयार कर रहा है। इस मैसेज के बाद से जनता परेशान है, उन्हें इस बात का डर है कि कहीं 2016 की तरह फिर से सरकार नोटबंदी ना कर दे। हालांकि आरबीआई ने अब साफ किया है कि उनकी अभी ऐसी कोई योजना नहीं है।रिपोर्ट के मुताबिक आरबीआई के प्रवक्ता ने इस खबर को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि 5, 10 और 100 रुपये के पुराने नोटों को हटाने की कोई योजना नहीं है। ये नोट पहले की तरह चलन में बने रहेंगे। जब तक ये नोट चलने लायक रहेंगे, उनका पूरा इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसे में अगर आपके पास 5, 10 और 100 रुपये के पुराने नोट हैं, तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है।


By - sagar tv news
24-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.