पूर्व CM बेचने लगी पोहा-जलेबी, छोटे दुकानदारों पर अतिक्रमण की कार्यवाई से नाराज़ | SAGAR TV NEWS |

 

प्रशासन ने अतिक्रमण की कार्यवाई करते हुए फुटपाथ पर रखी अवैध रूप से दुकानों, गुमटी और हाथ ठेलों को हटा दिया। जिससे छोटे दुकानदारों के लिए रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया। वहीं अब इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की एंट्री हो गयी है। वह छोटे दुकानदारों में समर्थन में आ गयी। उन्होंने इसे गलत ठहराया। वह मौके पर पहुंची और खुद हाथ ठेले से पोहा जलेबी बेचने लगी।

 

 

तस्वीरें टीकमगढ़ जिले की हैं। दरअसल सिविल लाइन एरिया में पानी की टंकी के पास बीते सोमवार को एसडीएम, नगर पालिका सीएमओ की टीम ने फुटपाथ पर रखी अवैध रूप से दुकानों, गुमटी और हाथ ठेलों पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटाया। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अतिक्रमणकारियों के समर्थन में आ गयी। उन्होंने सड़क किनारे हाथ ठेला लगाकर पोहा-जलेबी बेची। साथ ही एक दिन पहले हटाए गए छोटे दुकानदारों को वापस ठेले लगाने के लिए बुलाया। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि गरीबों की रोजी-रोटी न छीनी जाए।

 


बता दें की बीते सोमवार को नगर पालिका, एसडीएम और तहसीलदार की टीम ने सिविल लाइन रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। इस दौरान जेसीबी से कई छोटी दुकानें और हाथ ठेले हटा दिए गए थे। उमा भारती ने इस कार्रवाई का विरोध किया था और छोटे दुकानदारों को हटाने को गलत बताया था। इसी को लेकर वह सिविल लाइन रोड स्थित बंगले से निकलकर हाथ ठेले पर पहुंचीं। यहां खुद पोहा-जलेबी बेचकर दुकानदारों का समर्थन किया। उन्होंने हाथ ठेला वालों से दोबारा सड़क किनारे ठेले लगाने को कहा।

 

 

वहीं इसको लेकर टीकमगढ़ एसडीएम संस्कृति मुदित लिटोरिया ने बताया कि कलेक्टर सभा कक्ष में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिया की अध्यता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें जनप्रतिनिधि, नगर पालिका पार्षद द्वारा बताया गया था कि सड़क के दोनों और अतिक्रमण किये जाने की बात समने आई थी की दुकानदारो द्वारा दुकाने लगाकर रोड को जाम किया जा रहा है। जिस पर कार्रवाई करते हुए सड़क के दोनों तरफ अवैध रूप से रखी पक्की गुमटी, हाथ ठेला को हटाने की कार्रवाई की गई थी।

 

उमा भारती ने इस कार्यवाई को गलत ठहराया। साथ ही कहा की दुकानदारों को शिफ्ट कर जगह देने की बात हुई थी। ऐसा क्यों नहीं हुआ। एक बार जब सड़क चौड़ीकरण की ज़रूरत पड़ी थी तब उन्होंने अपने घर की बाउंड्रीबाल तुड़वा दी थी।

 

 


By - sagar tv news
07-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.