Sagar - नरवाई जलाने पर किसानों पर FIR, किसान सम्मान निधि नहीं मिलेगी | SAGAR TV NEWS |
सागर जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं को लेकर प्रशासन ने सख़्त रुख़ अपनाया है। खेतों में नरवाई जलाने पर खुरई तहसील स्थित ग्राम टीहर में बृजेन्द्र सिंग लोधी, निहाल सिंह लोधी दीपेश सिंह लोधी पर थाना खुरई में एफआईआर दर्ज की गईं।
लेकिन यह केवल थाने में मामला दर्ज करने तक सीमित नहीं रहने वाला है किसानों की जमीन के हिसाब से उनसे जुर्माना वसूला जाएगा और जो सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है उनसे भी वंचित किया जाएगा
कृषि विभाग के उपसंचालक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि ढाई हजार 5000 15000 का जुर्माना किसानों पर उनकी खेती के हिसाब से लगेगा और जिन पर मामला दर्ज हो गया है या भविष्य में नरवाई जलाने पर होता है तो ऐसे किसानों की पीएम किसान सम्मान निधि रोक दी जाएगी और जो उपार्जन केंद्र पर उनके अनाज की खरीदी होनी है उसे लाभ से भी वंचित किया जाएगा
कलेक्टर ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे खेतों में नरवाई फसल की कटाई के बाद बचा अवशेष न जलाएं। नरवाई जलाने से न केवल वातावरण प्रदूषित होता है, बल्कि भूमि की उपजाऊ शक्ति भी कम हो जाती है। इसके अलावा इससे आसपास के इलाकों जंगल में आग लगने का भी खतरा बना रहता है। उन्होंने किसानों को नरवाई के निस्तारण के लिए वैकल्पिक उपाय जैसे हैप्पी सीडर, सुपर सीडर का उपयोग, जैविक खाद बनाने, मल्चर मशीन का उपयोग करने या कंपोस्टिंग विधि से अवशेषों को नष्ट करने की सलाह दी है।