Sagar -बढ़ती महंगाई के बीच 100 लोगों ने नौकरी से हाथ धोया अब अधिकारियों की लगा रहे चक्कर
ईरान इजरायल युद्ध की वजह से एक तरफ जहां महंगाई दिन पर दिन पैर पसारती जा रही है तो दूसरी तरफ लोगों के रोजगार पर भी संकट गहरा रहा है, सागर यूनिवर्सिटी और सांची दुग्ध संघ के लगभग आउटसोर्स के 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है और वह यह दोबारा नौकरी पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, बता दें कि यह कर्मचारी गार्ड की नौकरी कर रहे थे यूनिवर्सिटी के अधिकांश लोग 18 महीने से यहां पर तैनात थे जिन्हें बिना किसी सूचना के निकाल दिया गया
आरोप है की दूसरी कंपनी को टेंडर मिलने के बाद जिन्होंने रिश्वत के रूप में पैसा दिया उनको रख लिया जिन्होंने पैसा नहीं दिया उनको निकाल दिया और नए लोगों को पैसे लेकर रख रहे हैं दूसरी तरफ सांची दुग्ध संघ के कर्मचारियों ने बताया कि वह पिछले 5 साल से नौकरी कर रहे थे इसी नौकरी की दम पर किसी ने मकान के लिए लोन ले लिया था तो किसी ने वहां फाइनेंस करवा लिए थे अब नौकरी नहीं रहेगी तो वह पैसे कैसे चुकाएंगे और परिवार कैसे चलाएंगे मांग की है की नौकरी पर वापस रखा जाए