स्टे ऑर्डर के बावजूद दबंगों का कहर, घर गिराने की कोशिश, परिवार पर हमला

 

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है, जहां जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोर्ट के स्पष्ट स्टे ऑर्डर के बावजूद दबंगों ने न सिर्फ घर गिराने की कोशिश की, बल्कि पूरे परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यह मामला सेमरिया थाना क्षेत्र का है, जो रीवा मुख्यालय से करीब 27 किलोमीटर दूर स्थित है। पीड़ित राम कलेश कोरी के मुताबिक, उनकी पुश्तैनी जमीन आराजी क्रमांक 128/2/2 पर उनका मकान बना हुआ है, जहां वे अपने परिवार के साथ रहते हैं। जमीन के बाकी हिस्से को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है, और इस पर कोर्ट ने पहले ही स्टे आदेश जारी कर रखा है।

 

 

 

 

इसके बावजूद, पीड़ित परिवार का आरोप है कि प्रदीप केसरवानी, विष्णु शुक्ला, पवन सिंह और उनके साथियों ने कोर्ट के आदेश को नजरअंदाज करते हुए जबरन उनके घर को गिराने की कोशिश की। जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए और खून से लथपथ हो गए।

 

 

 

 

घटना के बाद पीड़ितों ने स्थानीय सेमरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। निराश होकर घायल परिवार के सदस्य सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ितों ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जब कोर्ट के आदेश भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक आखिर किस पर भरोसा करे? फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत के बाद जांच की बात कही जा रही है, लेकिन अब देखना होगा कि पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिल पाता है।


By - sagar tv news
08-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.