जेल के अंदर मोबाइल चला रहे थे उम्र कैद के आरोपी,तम्बाकू,नकदी समेत मोबाइल बरामद
जेल के अंदर उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी मोबाइल चला रहे थे। जैसे ही इस बात की भनक पुलिस प्रशासन को लगी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जेल प्रशासन ने तलाशी अभियान चलाया तो एक नाली में छिपाकर रखा हुआ की पेड मोबाइल जप्त किया गया। यही नहीं कैदियों के पास से सात हजार रूपये नगद समेत पेन ड्राइव भी बरामद की गयी है। चौंका देने वाला ये मामला उज्जैन जिले के केंद्रीय जेल भेरूगढ़ से सामने आया है। जिसके बाद अब तीन कैदियों के खिलाफ कार्यवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है की केन्द्रीय जेल भेरूगढ़ में जेल प्रशासन ने अचानक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक मोबाइल, पेन ड्राइव, तम्बाकू और हजारों रुपए नकद जब्त किये गये। इस मामले में तीन सजायाफ्ता कैदी शामिल हैं। दरअसल जेल अधीक्षक मनोज साहू को अन्दर से ही इनपुट मिला था कि जेल में वस्तु शाखा गोदाम में कुन्दन नामक कैदी द्वारा मोबाइल चलाया जा रहा है। इस पर जेल अधीक्षक मनोज साहू ने स्टाफ को साथ लेकर जेल में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान वस्तु शाखा गोदाम से पेन ड्राइव, तम्बाकू के पाऊच और सात हजार रुपए नकद के अलावा नाली में छिपाकर रखा गया एक कीपैड मोबाइल जब्त किया गया। इस मामले में कुन्दन, तुषार खत्री और सुखविंदर खनूजा नामक कैदियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जा रही है। वहीं पुलिस कार्यवाही भी की जा रही है। जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि तीनों कैदी उम्र कैद की सजा काट रहे हैं। ये भी जांच की जा रही है की इसमें कौन-कौन शामिल है। मामले में दंडात्मक कार्यवाई की जायेगी।