किसानों को मूर्ख समझ रही भाजपा सरकार ! कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर किया प्र-दर्शन

 

बार-बार समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तारिख बदली जा रही है किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है भाजपा सरकार किसानों को मूर्ख समझ रही है। ये कहना है उज्जैन जिले के तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार का। उन्होंने आरोप लगाया की मुख्यमंत्री के गृह जिले में किसानों को परेशान होना
पड़ रहा है। किसानों की समस्याओं को लेकर उज्जैन में कांग्रेस सड़कों पर उतरी और प्रदर्शन किया।
सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदारी नहीं किये जाने के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

बताया गया की मध्य प्रदेश में सरकार द्वारा अभी तक किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदारी शुरू नहीं की गई है। इसके खिलाफ कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ आन्दोलन किया जा रहा है। इसी के चलते उज्जैन में भी कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कोठी रोड़ स्थित प्रेस क्लब से कोठी पैलेस तक पैदल मार्च निकाला गया। जहां कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक महेश परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के अलावा जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष भरत पौरवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुये।

इस दौरान विधायक महेश परमार ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए।


By - sagar tv news
08-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.