पति, सास और जेठ ने बेटी को सिर पर मार दिया,मम्मी जल्दी आओ और फोन कट गया ! संदिग्ध जान गई

 

20 साल की एक नवविहाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गयी। जिसके बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर बड़े और गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है उनकी बेटी के साथ मारपीट की गयी है साथ ही उसका मर्डर किया गया है। घटना उज्जैन जिले के नीलगंगा थाना क्षेत्र की है। जहां नेहा बाई की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई। पुलिस ने इसे अप्राकृतिक जान जाना मानते हुए धारा 194 BNSS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

बताया जा रहा है की यह पूरा मामला शकरगढ़ कनारजी, तहसील तराना का है। नेहा बाई अपने पति अर्जुन गिरी के साथ रहती थी। बीते 7 अप्रैल को सुबह करीब 4:30 बजे उसे बीमार अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। पुलिस ने बॉडी का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण साफ़ हो सकेगा।

 

 

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया की पैसे के विवाद को लेकर नेहा के पति, सास और जेठ ने मिलकर उससे मारपीट की। आरोप है कि जेठ ने सिर पर ईंट मारकर घायल किया। फिर मर्डर को छुपाने के लिए जहर खाने का झूठा मामला बनाया। नेहा की मां दुर्गा बाई ने बताया कि बेटी का फोन आया था जिसमें उसने रोते हुए कहा कि पति, सास और जेठ ने उसे मारा है सिर पर मार दिया है जल्दी आओ। इसके बाद फोन कट गया।

 

 

फिलहाल पुलिस ने शुरूआती जांच में संदेह जताया है की नेहा ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया हो सकता है। लेकिन पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

 

 


By - sagar tv news
08-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.