Sagar- TET के खिलाफ हजारों शिक्षक सड़को पर, कलेक्ट्रेट में गूंजी शिक्षकों की हुंकार | SAGAR TV NEWS

 

सागर में शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया.जिसमे हजारो शिक्षकों ने सड़क पर आकर अपनी एकजुटता दिखाई, शिक्षकों का आरोप है कि सरकार ने जबरन और अव्यावहारिक तरीके से टीईटी को उन शिक्षकों पर लागू करने की कोशिश की है, जो वर्षों से सेवा दे रहे हैं. इस फैसले के खिलाफ शिक्षकों ने एकजुट होकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है

 

सागर में शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष ने कहा की इस फैसले का पूरी ताकत से विरोध करेंगे और जब तक सरकार इसे वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो शिक्षक सड़क जाम, भूख हड़ताल जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे.

 

 

शिक्षकों ने सिविल लाइन क्षेत्र से कलेक्टर कार्यालय तक पैदल रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी नाराजगी जताई।प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना था कि पहले से कार्यरत और अनुभवी शिक्षकों के लिए दोबारा टीईटी परीक्षा कराना उनकी योग्यता पर सवाल खड़ा करने जैसा है। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि सरकार इस निर्णय के माध्यम से उनके सम्मान को ठेस पहुंचा रही है।
रैली के दौरान शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से टीईटी परीक्षा के निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की

 

 


By - sagar tv news
08-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.