Sagar सेंट्रल जेल में 10 साल बाद संपन्न हुई पासिंग आउट परेड, जेल डीजी हुए शामिल | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जेल ट्रेनिंग सेंटर में 10 साल के बाद शुरू प्रशिक्षण पासिंग आउट परेड के साथ संपन्न हो गया है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जेल डीजी वरुण कपूर शामिल हुए, उन्होंने सभी प्रशिक्षुओ को परेड कार्यक्रम में नौकरी करने का मूल मंत्र बताए साथ ही उज्जवल भविष्य की कामनाएं की उन्होंने कहा कि जीवन में मजे से और अच्छे से नौकरी करने के लिए अनुशासन का पालन करें

5 महीने 15 दिन की ट्रेनिंगमें पीटी, ड्रिल ,योगा, वेपन ट्रेनिंग फायरिंग जैसी आउटडोर विषय एवं जेल नियमावली, शासकीय सेवा नियम, नए आपराधिक कानून ,मानव व्यवहार, सामान्य ज्ञान मानव अधिकार एवं कंप्यूटर तकनीकी जैसे सैद्धांतिक विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया.

 

पासिंग आउट परेड के दौरान सभी प्रशिक्षु जेल परियों के परिजन भी आए हुए थे जिन्होंने उनकी हौसला अफजाई की इसके साथ ही जेल अधीक्षक मानवेंद्र सिंह सागर डीआईजी शैलेंद्र चौहान, जेल मुख्यालय से आए दिनेश नरगावे सहित जेल का स्टाफ भी इसमें मौके पर उपस्थित रहा, जिन लोगों के द्वारा इन प्रहरियों को अलग-अलग तरह से ट्रेनिंग दी गई थी प्रशिक्षित किया गया था उन सभी का भी मंच से सम्मान किया गया


मीडिया से बातचीत करते हुए जेल डीजी वरुण कपूर ने बताया कि हमारे यहां जो भी नए प्रहरी आते हैं उनका जो बेसिक प्रशिक्षण है वह दूसरी संस्थाओं में होता था सीआईएफ बीएसएफ में प्रशिक्षित होते थे वहां पर प्रशिक्षण का स्वरूप अलग है वह अलग संस्थाएं हैं हमारे विभाग की अनुरूप जो चाहिए वह सिर्फ हम ही दे सकते हैं, हमारी जो सागर में संस्था है प्रशिक्षण की एक भोपाल में भी है उसको पुनर्गठन किया गया और जो आवश्यकता थी वह भी प्रदान की, यह प्रशिक्षण सितंबर में चालू हुआ था आज यह संपन्न हुआ


By - sagar tv news
08-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.