नगर निगम सम्मेलन में बयान से बवाल ! कांग्रेस पार्षद पर FIR, शहर में गरमाई राजनीति

 

मध्य प्रदेश के रतलाम में वीर सावरकर को लेकर दिया गया एक बयान अब बड़ा राजनीतिक विवाद बन गया है। नगर निगम सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पार्षद द्वारा की गई टिप्पणी के बाद शहर की सियासत गरमा गई है और मामला अब थाने तक पहुंच गया है। दरअसल, नगर निगम के साधारण सम्मेलन में कांग्रेस पार्षद सलीम बागबान ने अपने संबोधन के दौरान वीर सावरकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। जैसे ही यह बयान सामने आया, सदन में हंगामा खड़ा हो गया। भाजपा और कांग्रेस पार्षद आमने-सामने आ गए और तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

 

 

 

 

स्थिति इतनी बिगड़ गई कि बैठक को बीच में ही बाधित करना पड़ा। मामला यहीं नहीं थमा, बल्कि सदन से निकलकर सड़कों तक पहुंच गया। विवाद बढ़ने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में जगह-जगह प्रदर्शन किया और पुतले फूंके। इस दौरान जमकर नारेबाजी और बयानबाजी देखने को मिली। माहौल को देखते हुए पुलिस को भी सतर्क रहना पड़ा। इसके बाद भाजपा पार्षद विशाल शर्मा ने स्टेशन रोड थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि इस तरह की टिप्पणी से स्वतंत्रता सेनानी की छवि को ठेस पहुंची है और इससे समाज में वैमनस्य फैल सकता है।

 

 

 

 

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस पार्षद सलीम बागबान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। इनमें भावनाएं भड़काने, शांति भंग करने और वर्गों के बीच शत्रुता फैलाने से जुड़ी धाराएं शामिल हैं। इन धाराओं के तहत तीन साल तक की सजा या जुर्माने का प्रावधान है। एडिशनल एसपी विवेक कुमार के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम के बाद रतलाम में सियासी माहौल गर्म है और दोनों दलों के बीच बयानबाजी का दौर लगातार जारी है।


By - sagar tv news
09-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.