Sagar -कृषि मंडी में खरीदी नहीं होने से सैकड़ो किसान उतरे सड़कों पर
सागर कृषि उपज मंडी में गुरुवार को खरीदी नहीं होने से किसान परेशान हो रहे हैं और इसकी वजह से उन्होंने सड़क पर उतरकर हंगामा कर दिया है, बता दें कि पल्लेदारो की मजदूरी कम होने की वजह से उन्होंने मंडी बंद करने का ऐलान किया था पिछले तीन-चार दिन से मंडी बोर्ड और मजदूरों के बीच में यह तनातनी चल रही है लेकिन व्यापारियों के द्वारा कहा गया था कि वह खरीदी करेंगे और गुरुवार को सुबह से जब ऐसा नहीं हो सका तो सैकड़ो किसानों को मजबूरी में सड़क पर आना पड़ा क्योंकि वह दूर-दूर से अपना अनाज लेकर मंडी पहुंचे थे
हम्मालों की हड़ताल से ठप पड़ी खरीदी व्यवस्था, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, जल्द खरीदी केंद्र शुरू करने की मांग, सागर की खुरई रोड कृषि उपज मंडी का मामला हैं
4 अप्रैल 2026 को मंडी प्रशासन ने नई मजदूरी गाइडलाइन की लिस्ट आउट की है जिसमे प्रति क्विटल कुल 15.40 रुपए तय किए गए. इसके अनुसार 50 किग्रा बोरी की हम्माली और तुलावटी मिलाकर केवल 7.70 रुपए दिए जा रहे है. जबकि 2020 से चली आ रही सहमति के अनुसार 50 किग्रा बोरी पर हम्माली 8.71 रुपए और तुलावटी 2.87 रुपए दी जा रही थी. नई दर से मजदूरी घटने से मजदूरों का शोषण हो रहा है
इसमें मजदूरों के द्वारा मांग की जा रही है कि जो पहले पैसे दिए जा रहे थे वह तो दिए ही जाएं साथ में 10% की वृद्धि भी की जाए क्योंकि महंगाई बहुत बढ़ गई है