भाषण के दौरान बिजली गुल,पूर्व विधायक ने JE को मुर्गा बनाने की कही बात, अधिकारी को लगाई फटकार
किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। लेकिन इसी दौरान एक अजीब वाक्या हुआ। बीच कार्यक्रम में जब अचानक बिजली गुल हो गयी तो पूर्व विधायक भड़क गए। उन्होंने तत्काल बिजली विभाग के अधिकारी को फोन लगाकर जूनियर इंजीनियर को मुर्गा बनाने की बात कह डाली। उन्होंने अधिकारी को जमकर खरी खोटी सुना दी। सामने आया यह मामला शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा अंतर्गत खोकराकलाँ ब्लॉक का है।
दरअसल किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान जब कांग्रेस के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी मंच से भाषण दे रहे थे। तभी बिजली गुल हो गयी। बस इसी बात पर कुणाल चौधरी को गुस्सा आ गया। उन्होंने तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारी को फोन लगाकर जमकर फटकार लगाई। साथ ही विद्युत विभाग को लूट का अड्डा बताते हुए चेतावनी दी कि किसानों और आम जनता को परेशान करने वाले जेई को मुर्गा बना देंगे।
दरअसल खोकराकलाँ ब्लॉक के गुड़ बाजार में गेहूं खरीदी समेत किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। तभी यह घटनाक्रम हुआ।
बता दें की इस दौरान किसानों की समस्याओं और सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस और युवक कांग्रेस के नेतृत्व में एक विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हुए। प्रदर्शन में मुख्य रूप से मौजूद कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखे हमले किए। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की मध्य प्रदेश की वर्तमान सरकार किसान विरोधी है। गेहूं खरीदी को लेकर कोई ठोस तैयारी नहीं की गई है। जिससे किसान दर-दर भटक रहा है। सरकार केवल तारीख पर तारीख देकर किसानों को गुमराह कर रही है।------