छात्र को सिगरेट से ज ला या, पैसे लूटे, कार्रवाई न होने पर थाने के बाहर धरना और फिर

 

मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 12वीं के एक छात्र के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है। फिजिकल थाना क्षेत्र के वन विहार कॉलोनी में मंगलवार शाम ट्यूशन से घर लौट रहे छात्र अनुज शर्मा को तीन युवकों ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि पहले आरोपियों ने छात्र के चेहरे पर जलती सिगरेट फेंकी, फिर शराब के लिए पैसे मांगते हुए उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और 440 रुपए छीनकर फरार हो गए।

घटना के बाद जब आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई, तो पीड़ित के परिजन आक्रोशित हो गए। वार्ड 26 के पार्षद एमडी गुर्जर के नेतृत्व में परिजन थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान पार्षद ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इलाके में कुछ युवकों का गैंग सक्रिय है, जो लोगों को डराकर पैसे वसूलता है और आए दिन इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता है। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों पर पहले से करीब 10 एफआईआर दर्ज हैं, बावजूद इसके पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती।

पार्षद ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ आरोपी पुलिस के लिए दलाली का काम करते हैं, जिसके कारण उन्हें संरक्षण मिलता है। उन्होंने एक वायरल वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि नाबालिगों को छोड़ने के बदले पैसों की मांग भी की जाती है। करीब ढाई घंटे तक चले इस धरने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। थाना प्रभारी नम्रता भदौरिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर अन्नू गुर्जर, राजवीर गुर्जर और शेरा गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल इस घटना ने कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


By - sagar tv news
09-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.