कांग्रेस ने घेरा कलेक्टर कार्यालय,बैरिकेट और चैनल तोड़कर घुसे अंदर,जमकर किया प्र-दर्शन

 

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने के दौरान कार्यकर्ता बिफर गए। उन्होंने चैनल गेट को तोड़ दिया इसके बाद कार्यकर्ता अंदर पहुंचे और हंगामा करने लगे। इस दौरान पुलिस भी कांग्रेसियों की झूमाझटकी देखने को मिली। कलेक्टर कार्यालय में घुसे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। सामने आई ये तस्वीरें एमपी के शाजापुर जिले की हैं। जहां प्रदर्शन के दौरान जब पुलिस ने बैरिकेट लगाकर कांग्रेसियों को रोका तो वह नहीं माने। इसके बाद चैनल गेट को भी तोड़ते हुए अंदर घुस गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों को रोकने की भी कोशिश की लेकिन कोई मानने तैयार नहीं था। कलेक्टर कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ता वहीं पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस लगातार लोगों को समझाइश दे रही थी।

बता दें की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आव्हान पर प्रदेश भर में कांग्रेस द्वारा कलेक्टर कार्यालय के घेराव की बात कही गयी थी। जिसको लेकर शाजापुर में भी कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। वहीं इसके पहले एक धरना भी दिया गया। इस दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधा गया। दरअसल समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया था। उपज पर खरीदी में हो रही देरी को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने के दौरान जोरदार नारेबाजी की गई। धरना देने के बाद कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर कार्यालय में घुसकर जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही फसल खरीदी की धीमी गति और किसानों को आ रही दिक्कतों के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। किसानों को तत्काल टोकन जारी करने, खरीदी केंद्र शुरू करने और फसल के उचित दाम देने की मांग की गई।-


By - sagar tv news
09-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.