सागर के इतिहास में तीसरी महिला कलेक्टर बनी प्रतिभा पाल, संदीप जी आर का इंदौर तबादला

 

मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस अफसरों की तबादला सूची गुरुवार रात जारी की गई है। इसमें सागर कलेक्टर संदीप जीआर का तबादला किया गया है। सागर कलेक्टर की कमान भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2012 बैच की अधिकारी प्रतिभा पाल को सौंपी गई है। कलेक्टर संदीप जीआर को वि.क.अ. सह-श्रम आयुक्त मध्यप्रदेश इंदौर की कमान सौंपी गई है। वहीं रीवा कलेक्टर के पद पर पदस्थ आईएएस प्रतिभा पाल अब सागर जिले की कलेक्टर होंगी। नवरात कलेक्टर सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल के गृह जिले से आई हैं ऐसे में माना जा रहा है कि इस पद स्थापना में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की भूमिका महत्वपूर्ण रही है

 

 

 

 

नवागत कलेक्टर प्रतिभा पाल 2012 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने बरेली स्थित एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय से कला में स्नातक और इतिहास में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। वे अप्रैल 2023 से रीवा में कलेक्टर के पद पर कार्यरत थीं। इससे पहले सहायक कलेक्टर के पद पर रह चुकी हैं।

 

 

 

वर्ष 2013 बैच के आईएएस संदीप जीआर ने अगस्त 2024 में सागर जिले में कलेक्टर पद का पदभार संभाला था। उन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षा और स्वच्छता को महत्व दिया। वे लगातार स्कूल, आंगनबाड़ियों का निरीक्षण करते रहे। इसके अलावा उन्होंने जिले में ब्लाक स्तर पर जनसुनवाई शुरू करने की पहल की थी। लेकिन जिले के सभी ब्लाक में उनकी जनसुनवाई आयोजित नहीं हो पाई। इससे पहले ही उनका तबादला हो गया।


By - sagar tv news
10-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.