Sagar - सोमनाथपुरम के पास बीच सड़क पर लगे खंभे बने मुसीबत, लग्जरी कार के साथ हादसा
सागर शहर के मोती नगर से बागराज होते हुए सिविल लाइन को जाने वाली रोड पर सोमनाथपुरम के पास बीच सड़क पर लगे खंभे मुसीबत बने हुए हैं आए दिन यहां पर सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं ऐसा ही मामला बीती रात देखने को मिला जहां बाघराज बीड़ी कॉलोनी से राजघाट जंक्शन रोड के बीच खड़े बिजली खंभे से एक कार टकराकर नाली में पलट गई। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।
इस सड़क हादसे में ब्लैक कलर की न्यू क्रिएटा जिसमें अभी नंबर प्लेट भी नहीं आई थी आधी रात को यहां पर सड़क हादसे का शिकार हो गई सुबह से दिन भर यहां पर आवाजाही के दौरान लोगों की भीड़भाड़ बनी रही इस सड़क पर लगभग आधा दर्जन बिजली के खंभे बीच में लगे हुए हैं स्थानीय लोग लंबे समय से इनको शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं
सागर टीवी न्यूज़ ने पिछले महीने ही प्रमुखता से इस खतरे को लेकर आगाह किया था। ठेकेदार व नगर निगम के अधिकारियों ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बचा। यह शहर का प्रमुख मार्ग है। यह भोपाल रोड मोतीनगर को तिली, सिविल लाइन व फोरलेन से कनेक्ट करता है। मोतीनगर पुलिस के अनुसार कार क्रमांक एमपी 15 जेडई 5577 खंभे से टकराई थी। हालांकि थाने में कोई रिपोर्ट नहीं आई। घायल के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।