Sagar - गेहूं उपार्जन को लेकर अधूरी तैयारी, मात्र 100 केंद्र तैयार, बारदाना भी नहीं पहुंचा, नियमों में बदलाव
सागर जिले में अधूरी तैयारी और बारदाने की कमी के कारण गेहूं की सरकारी रेट पर खरीदी शुरू नहीं हो पा रही है। नई तारीख 15 अप्रैल को 6 दिन बचे हैं। 176 में से अभी तक 100 उपार्जन केंद्र ही तैयार हो पाए हैं। बारदाना भी नहीं पहुंचा। ऐसे में एक बार फिर से खरीदी शुरू होने के बाद अव्यवस्था की भेंट चढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।
दूसरी तरफ बादलों के जमघट के कारण किसान परेशान दिख रहे हैं। गेहूं की कटाई अंतिम चरण में है। कलेक्टर ने गर्मी को देखते हुए प्रत्येक खरीदी केंद्र पर पेयजल, किसानों को बैठने के लिए छायादार स्थान, प्राथमिक चिकित्सा किट, शौचालय, तकनीकि सामग्री, तौल कांटा, इंटरनेट, बारदाना जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
15 अप्रैल से 31 मई तक गेहूं का उपार्जन होगा। जिले में 77337 किसानों ने पंजीयन कराया है। गेहूं खरीदी के लिए 176 उपार्जन केंद्र बनाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार बारदाने की 5 हजार 700 गठानें उपलब्ध हैं। एडीएम अविनाश रावत ने बताया कि तैयारियां तेजी से चल रही हैं। उपलब्ध बारदाने से खरीदी शुरू हो जाएगी। और भी बारदाना आ रहा है। 15 अप्रैल तक ज्यादातर खरीदी केंद्र शुरू हो जाएंगे।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि इस वर्ष उपार्जन प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए शासन ने तय किया है कि खरीदी केंद्रों पर सबसे पहले छोटे और मध्यमवर्गीय किसानों की उपज तौली जाएगी। इससे छोटे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने मंडी पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू जीतू पटवा पटवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी किसानों का भला नहीं किया