14 साल की नाबालिग से गंदा काम,5 महीने का ठहरा गर्भ,आरोपी जनपद सदस्य मिला रेल लाइन पर लेकिन...!

 

14 साल की एक नाबालिग के साथ जनपद सदस्य ने गंदे काम को अंजाम दिया। लेकिन धमकी के डर से वह पांच महीने तक चुप रही। जब पीड़िता के पेट में दर्द हुआ। तो उसने अपने परिजनों को ये बात बताई। जहां सामने आया की नाबालिग पांच महीने की गर्भवती है। जिसके बाद मामले की शिकायत की गयी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश में जुटी हुई थी, की इससे पहले एक हैरान कर देने वाली बात सामने आई। आरोपी जनपद सदस्य की डेड बॉडी रेलवे लाइन पर मिलने से सनसनी फ़ैल गयी।

 

 

 


यह पूरा मामला दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र से सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शुरूआती जांच में आरोपी द्वारा जान देने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक मगरोन थाना क्षेत्र में 14 साल की नाबालिग से गंदे काम का मामला सामने आया। पीड़िता 5 महीने की गर्भवती बताई जा रही है। आरोप फतेहपुर के जनपद सदस्य 50 साल के कुंदन आदिवासी पर लगा है। यह घटना बीते बुधवार को तब उजागर हुई। जब नाबालिग के पेट में दर्द हुआ। उसने अपने परिजनों को पूरी बात बताई।

 

 

 

 

जिसके बाद परिजनों ने तत्काल मगरोन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता को महिला थाने भेजा गया था। पुलिस ने पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया। जिसमें उसके पांच महीने के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी जनपद सदस्य कुंदन आदिवासी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और गंदे काम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

 

 

 

 

 

लेकिन शुक्रवार को सुबह के समय पुलिस को देहात थाना अंतर्गत रेलवे लाइन पर एक डेड बॉडी पड़े मिलने की सूचना मिली। जो क्षत विक्षत हालत में थी। जांच में ये बॉडी कुंदन आदिवासी की होना सामने आया। जिनके द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


By - sagar tv news
10-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.