तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ, टीचर ने छात्रा को किये इस तरह के मैसेज !

 

तुम्हे पता है तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ नहीं तो फिर सोच लेना। ये बात एक कॉलेज के टीचर ने छात्रा से कही। आरोप है की शिक्षक ने उसे व्हाट्सएप्प पर मैसेज भेजकर रूम पर आने की बात कही। छात्रा मानसिक रूप से परेशान हो गयी। किसी तरह उसने अपने दोस्तों को ये बात बताई। जिस पर वह सीधे शिक्षक के पास पहुंचे और सख्त लहज़े में इसका कारण पूछा। लेकिन वह बात को झूठलाते हुए आनाकानी करने लगा। तो छात्रों ने उसके द्वारा किये गए मैसेजों को दिखा दिया। जिसके स्क्रीन शॉट भी वायरल हुए हैं। आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें एमपी के रीवा जिले की हैं। जहां शिक्षक ने छात्रा को भद्दे मैसेज भेजे। मामला तूल पकड़ने के बाद अतिथि शिक्षक को हटा दिया गया है।

बताया गया की रीवा के पीएमश्री कॉलेज में एक शिक्षक पर बीए फर्स्ट ईयर छात्रा को व्हाट्सएप पर भद्दे और धमकाने वाले मैसेज भेजने का आरोप लगा है। छात्रा को शिक्षक ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजे। जिसमें उसने लिखा कि तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ. छात्रा ने शिक्षक के प्रस्ताव को साफ मना कर दिया। लेकिन शिक्षक ने उसे डराने-धमकाने की कोशिश भी की। उसने मैसेज में लिखा कि मैं नहीं चाहता कि तुम्हें कोई परेशानी हो, सोच लो…अगर मन हो तो बता देना। लगातार ऐसे मैसेज मिलने से छात्रा मानसिक रूप से परेशान हो गई। किसी तरह छात्रा ने अपने परिजनों और दोस्तों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद कॉलेज मैनेजमेंट को औपचारिक शिकायत की गई। साथ ही मैसेज के स्क्रीनशॉट भी पेश किए गए। कॉलेज प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच कमेटी गठित की। जिसमें आरोपी शिक्षक ने अपने कृत्य को स्वीकार करते हुए अपनी गलती मान ली। लेकिन परिजनों का आरोप था की कोई ठोस कार्यवाई नहीं की गयी।

कॉलेज प्रबंधन ने कहा की जांच के बाद नियम अनुसार कार्यवाई करते हुए शिक्षक को हटा दिया गया है।-


By - sagar tv news
10-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.