MP | 100 फीट गड्ढा, जिंदगी की जंग ! 3 साल का बच्चा बोरवेल में गि रा, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

 

एमपी के उज्जैन जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां 3 साल का मासूम बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया और उसकी जिंदगी बचाने के लिए प्रशासन और रेस्क्यू टीम पूरी ताकत से जुटी हुई है। घटना बड़नगर तहसील के झलारिया गांव की है, जहां शुक्रवार शाम करीब 7 बजे भागीरथ नाम का मासूम खेलते-खेलते अचानक खुले बोरवेल में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंच गया।

 

 

 

रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान खुद कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने संभाल रखी है। मौके पर एसडीएम धीरेंद्र पाराशर, तहसीलदार रुपाली जैन और पुलिस-राजस्व विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए SDRF की टीम लगातार प्रयास कर रही है। जानकारी के मुताबिक, बच्चे को दो बार ऊपर तक लाने की कोशिश की गई, लेकिन हर बार रस्सी टूटने से प्रयास असफल हो गया। इस दौरान बच्चे की शर्ट हुक में फंसकर बाहर निकल आई, जिससे स्थिति की गंभीरता और बढ़ गई।

 

 

 

 

अब रेस्क्यू टीम ने दूसरा प्लान अपनाया है। बोरवेल के समानांतर एक बड़ा गड्ढा खोदा जा रहा है, जिसकी लंबाई करीब 100 फीट और गहराई 35 फीट बताई जा रही है। इसके लिए 5 पोकलेन मशीन और एक जेसीबी लगातार काम कर रही हैं, ताकि जल्द से जल्द बच्चे तक पहुंचा जा सके। मौके पर दो एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है, ताकि बच्चे को बाहर निकालते ही तुरंत इलाज दिया जा सके। पूरे गांव में दहशत और दुआओं का माहौल है—हर कोई मासूम की सलामती की प्रार्थना कर रहा है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और हर पल उम्मीद की एक किरण बनी हुई है कि भागीरथ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।


By - sagar tv news
10-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.