MP में मौ त का गड्ढा! 15 फीट खाई में गि री बाइक, CCTV में कैद लापरवाही का खौ फ नाक सच
एमपी के जबलपुर से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां नगर निगम की लापरवाही ने सड़क को ही मौत का जाल बना दिया। रांझी थाना क्षेत्र के गोकलपुर में 15 फीट गहरे गड्ढे में बाइक सवार दो युवक गिर गए, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और जिम्मेदारों की पोल खोल रहा है।
दरअसल, गोकलपुर से रांझी जाने वाले मार्ग पर अमृत योजना 2.0 के तहत पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा था। इसके चलते सड़क के बीचों-बीच एक गहरा गड्ढा खोदा गया था, लेकिन हैरानी की बात यह है कि वहां सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। घटना 5 अप्रैल की देर रात की बताई जा रही है। सड़क पर रोशनी कम थी और जो डायवर्जन बोर्ड लगाया गया था, वह भी गिरा हुआ था, जिससे आने-जाने वाले लोगों को खतरे का अंदाजा ही नहीं लग सका।
इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बाइक सीधे गड्ढे में जा गिरी। CCTV फुटेज में साफ दिखाई देता है कि बाइक सवार अचानक उछलते हुए गहरे गड्ढे में समा जाते हैं। यह दृश्य बेहद भयावह है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने तत्काल दोनों युवकों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि युवक नशे की हालत में हो सकते हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मौके पर उचित सुरक्षा व्यवस्था होती, तो यह हादसा टाला जा सकता था। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और ठेकेदारों की लापरवाही पर नाराजगी जताई है और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। यह घटना एक बड़ा सवाल खड़ा करती है—क्या विकास कार्यों की कीमत लोगों की जान से चुकानी पड़ेगी?