सागर-गन्ने का रस के ठेले ने लिया खतरनाक मोड़! गा ली से मना किया तो युवक पर चा कू से ह म ला

 

सागर में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जहां गन्ने का ठेला लगाने को लेकर हुए झगड़े में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जहां अनिल अहिरवार नाम का युवक कैंट शॉपिंग मॉल के पास गन्ने का रस बेचने का ठेला लगाता है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही उसने अपना ठेला फिर से लगाना शुरू किया, लेकिन कुछ युवक उसे वहां ठेला लगाने से लगातार रोक रहे थे।

 

 

बताया जा रहा है कि पिछले करीब दो महीने से आरोपी युवक अनिल को परेशान कर रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा था। घायल अनिल के मुताबिक, घटना के दिन शाम करीब 5 बजे वह अपने ठेले के पास खड़ा था, तभी ऋषि नाम का युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब अनिल ने गालियां देने से मना किया, तो आरोपियों ने गुस्से में आकर उस पर चाकू से हमला कर दिया।

 

 

हमले में अनिल के पेट और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को संभाला और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना ने शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है, खासकर छोटे व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

 

 


By - sagar tv news
10-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.