सुरेंद्र मौ त मामला गरमाया! जीतू पटवारी का बड़ा हमला, खाकी बन गई ह त्या रों की साथी

 

मध्य प्रदेश के सागर संभाग के छतरपुर जिले में सुरेंद्र सिंह की संदिग्ध मौत का मामला अब सियासी तूफान बनता जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मुद्दे पर सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में पटवारी ने कहा कि पुलिस का रवैया रक्षक जैसा नहीं, बल्कि अपराधियों को बचाने वाला नजर आ रहा है। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि इस मामले में सच्चाई को दबाने की कोशिश की जा रही है।

पटवारी ने दावा किया कि मृतक की पत्नी और बच्चों ने भाजपा विधायक के बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर यह आत्महत्या है, तो मृतक के शरीर पर चोट के निशान कैसे मिले? उन्होंने यह भी कहा कि सुरेंद्र ने मौत से पहले अपनी पत्नी को मारपीट की जानकारी दी थी, जो पूरे मामले को और संदिग्ध बनाता है। कांग्रेस नेता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि थाने के सीसीटीवी फुटेज का गायब होना और मृतक के मोबाइल से डेटा हटाया जाना किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है।

पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा नेताओं और उनके परिजनों को पुलिस का संरक्षण मिल रहा है, जिससे निष्पक्ष जांच प्रभावित हो रही है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हुई और सही धाराओं में एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो कांग्रेस अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। इसके साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले में सीबीआई जांच और रिटायर्ड जज से न्यायिक जांच की मांग की है। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को आगामी विधानसभा सत्र में जोर-शोर से उठाएगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ेगी। फिलहाल, इस मामले ने प्रदेश की राजनीति को गर्मा दिया है और आने वाले दिनों में इस पर और बड़ा घमासान देखने को मिल सकता है।


By - sagar tv news
10-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.