Sagar -शादी से 10 दिन पहले लड़की की रहस्यमई मौत, हिंदू संगठन अस्पताल पहुंचे | SAGAR TV NEWS |
सागर जिले की नरयावली थाना क्षेत्र से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है जहां भीषण सड़क हादसे में एक युवक और युवती घायल हो गए जिसमें लड़की की दुखद निधन हो गया है 22 वर्षीय इस युवती की शादी की तैयारी चल रही थी घर में खुशी का माहौल था भाई शादी के इंतजामों में लगे थे और पिता रिश्तेदारों को निमंत्रण पत्र बांट रहे थे लेकिन 9 अप्रैल की शाम इस परिवार पर जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, शादी का समय आने से पहले ही उनकी बेटी के साथ बड़ी अनहोनी हो गई 13 अप्रैल को लग्न समारोह का आयोजन था
बेटी की लगन लेकर जाना था वही 21 अप्रैल को शादी होने वाली थी लेकिन यह सभी शादी की खुशियां माता में बदल गई क्योंकि भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय लक्ष्मी अहिरवार की जान चली गई वही इस घटना में एक युवक घायल भी हुआ है
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार की शाम जरूआ खेड़ा चौकी क्षेत्र में आने वाले मुड़रा गांव के पास हुई है, जहां लक्ष्मी और एक अन्य युवक इस घटना में घायल हो गया था मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के लिए सागर भेजा, लेकिन लक्ष्मी को बचाया नहीं जा सका
यह परिवार जरूर खेड़ा के झंडा चौक के पास का रहने वाला है