पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, फिर धमकी से मचा हड़कंप, TI की सूझबूझ से टली बड़ी घटना

 

मध्य प्रदेश के सागर संभाग के निवाड़ी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पानी की ऊंची टंकी पर चढ़कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की ना काम कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन पुलिस की सूझबूझ और साहस से एक बड़ी अनहोनी टल गई। यह पूरा मामला सिमराखास गांव का है, जहां महेंद्र कुशवाहा नाम का युवक अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गया। नीचे कूदने की धमकी देने लगा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हर कोई उसे समझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन महेंद्र किसी की सुनने को तैयार नहीं था।

 

 

 

करीब एक घंटे तक यह हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। हालात बिगड़ते देख सिमरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने खुद मोर्चा संभाला। अपनी जान जोखिम में डालते हुए वे टंकी पर चढ़े और युवक के पास पहुंचे। काफी देर तक बातचीत और समझाइश के बाद आखिरकार उन्होंने महेंद्र को शांत किया और सुरक्षित नीचे उतार लिया। धर्मेंद्र सिंह राजपूत, थाना प्रभारी ने बताया कि युवक तनाव में था, उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। नीचे आने के बाद महेंद्र ने बताया कि वह जमीनी विवाद को लेकर मानसिक तनाव में था। उसके दादा की करीब सवा एकड़ जमीन को लेकर कुछ लोग कम कीमत में खरीदने का दबाव बना रहे थे। इसी तनाव में आकर उसने यह खतरनाक कदम उठा लिया।

 

 

 

 

घटना के बाद गांव में राहत की सांस ली गई। वहीं, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी की बहादुरी और सूझबूझ की जमकर सराहना की। पुलिस ने अब इस पूरे मामले को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाने की तैयारी की है। फिलहाल एक बड़ी घटना टल गई, लेकिन यह मामला साफ करता है कि मानसिक तनाव और विवाद किस हद तक इंसान को मजबूर कर सकता है। समय रहते मदद और समझाइश ही ऐसी घटनाओं को रोक सकती है।


By - sagar tv news
11-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.