दोस्तों ने युवक को बुलाया होटल, गंदा काम किया फिर वीडियो बनाकर दी धमकी !

 

एक युवक को उसके ही दोस्तों ने होटल में बुलाया। जहां उसके साथ प्राकृतिक कृत्य को अंजाम दिया गया। साथ ही उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किये जाने के भी आरोप हैं। इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना एमपी के पन्ना जिले से सामने आई है। जहां शिकायत के बाद पन्ना कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं आरोपियों का सड़क पर जुलूस भी निकाला गया।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की पीड़ित युवक ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके दोस्तों ने उसे मिलने के बहाने एक होटल में बुलाया। वहाँ तीन आरोपियों ने मिलकर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया और मोबाइल से उसका वीडियो भी बना लिया। जिसके आधार पर आरोपी पीड़ित को डरा-धमका रहे थे साथ ही उससे पैसों की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

 

 

 

 

पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक बाल अपचारी है। जिसे सुधार गृह भेजा गया है। मुख्य आरोपी का शहर में जुलूस निकाला गया। पुलिस के मुताबिक इस घिनौने कृत्य में तीन लोग शामिल थे। दो की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की टीमें फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

 

 

 

 

मामले में एडिशनल एसपी वंदना चौहान ने बताया की अनैतिक कृत्य और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। साथ ही मामले ककी जांच की जा रही है।


By - sagar tv news
11-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.