स्कूल में चल रही थी परीक्षा, अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने बोला हमला, 9 साल का मासूम नहीं रहा !

 

स्कूल में परीक्षा चल रही थी की अचानक से हड़कंप जैसी स्थिति बन गयी। इस दौरान मधुमक्खियों के झुण्ड ने बच्चों पर हमला कर दिया। जिसमें के कई बच्चे इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। वहीं दुखद बात ये है की एक मासूम छात्र की जान ही चली गयी। जिसके बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। दर्दनाक खबर एमपी के आगर मालवा जिले से सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद स्कूल में परीक्षा चल रही थी। तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने छात्रों पर हमला कर दिया। जिसमें कई छात्र घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल हुए रमन की इलाज के दौरान जान चली गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 

बताया गया की सोयतकला स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। जहां कक्षा चौथी में पढ़ने वाले 9 साल के छात्र रमन कराड़ा ने दम तोड़ दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना में करीब 6 बच्चे भी घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायल रमन को पहले प्राथमिक इलाज दिया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे झालावाड़ रेफर किया गया। लेकिन बचाया नहीं जा सका। जिस समय यह घटना हुई। उस समय स्कूल में परीक्षा चल रही थी। बच्चे परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे।
इस हादसे के बाद स्कूल परिसर में सन्नाटा पसर गया। वहीं पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब पहले से ही इस तरह का अंदेशा था तो पर्याप्त और पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किये गए।
वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने एक्शन लिया। एसडीएम ने स्कूल के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्कूल परिसर में मधुमक्खियों के छत्ते होने पर सवाल उठ रहे हैं। स्टूडेंटस की सुरक्षा व्यवस्था में भारी लापरवाही भी आई सामने है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर स्कूलों में सुरक्षा मानकों का पालन करने के आदेश दिए है। मधुमक्खी के छत्ते हटाने के लिए वन विभाग से समन्वय के निर्देश दिए गए है। पूरे जिले में सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।

 

 


By - sagar tv news
11-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.