सागर- शिक्षकों की नौकरी पर लटकी पात्रता की तलवार,TET परीक्षा निरस्त करने की मांग | SAGAR TV NEWS |

 

मध्य प्रदेश के तकरीबन डेढ़ लाख प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों की नौकरी पर पात्रता की तलवार लटक रही है। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। वहीं अब शिक्षकों ने इसको लेकर मोर्चा खोल दिया है। लगातार इसका विरोध भी किया जा रहा है। इसी को लेकर सागर जिले के शाहगढ़ में शिक्षकों ने एक विशाल अनुरोध रैली निकालकर टीईटी परीक्षा निरस्त करने की मांग की है।

 


बताया जा रहा है की शाहगढ़ विकासखंड के सैकड़ों शिक्षकों ने अनुरोध रैली निकालकर टी ई टी परीक्षा का आदेश निरस्त करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम शाहगढ़ तहसीलदार विजयकांत त्रिपाठी को ज्ञापन दिया है। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में एकत्रित शिक्षकों ने अभी तो ये अनुरोध है आगे और विरोध है। चाहे कोई मजबूरी हो हमारी मांगे पूरी हो जैसे नारे लगाते हुए सैकड़ों शिक्षक रैली लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे।

 

 

जहां नारेबाजी करते हुए ज्ञापन दिया है। जिसमें संयुक्त मोर्चा ने शिक्षकों की टी ई टी परीक्षा निरस्त करने और अध्यापकों के पक्ष में मध्यप्रदेश सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग करते हुए पेंशन, ग्रेजुएटी समेत प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना करने की मांग की गई है। इस दौरान शिक्षक संघ और कर्मचारी संघ के पदाधिकारी समेत सैकड़ों शिक्षक शामिल रहे।

 

 


By - sagar tv news
11-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.