Sagar-कब आयेगा एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट ? कम नबंर आये तो करे जानें
एमपी बोर्ड के द्वारा 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का रिजल्ट अब कभी भी जारी किया जा सकता है क्योंकि कॉपियां का मूल्यांकन 10 दिन पहले ही पूरा हो गया था और रिजल्ट भी बनकर लगभग तैयार हो गया है ऐसा माना जा रहा है कि 15 अप्रैल के आसपास रिजल्ट आ सकता है सागर जिले की बात करें तो यहां लगभग 225000 कॉपियों का मूल्यांकन 30 मार्च को ही पूरा हो गया था परीक्षाओं के मूल्यांकन में सागर ने हाई स्कूल में प्रदेश में दूसरा और हायर सेकेंडरी में पांचवा स्थान हासिल किया था
रिजल्ट आने के बाद छात्रों के मन में राहत, घबराहट और अनिश्चितता जैसे कई भाव एक साथ आते है. ऐसे में भावनात्मक मजबूत बहुत जरूरी होती है, ताकि बच्चा इस दौर को संभाल सके. रिजल्ट के बाद सबसे जरूरी है अपनी भावनाओं को समझना और उन्हें स्वीकार करना. अगर नंबर उम्मीद के मुताबिक नहीं आए, तो खुद को दोष देने या दबाव में आने के बजाय थोड़ा समय दें. यह भी याद रखें कि मार्क्स आपकी काबिलियत की पूरी पहचान नहीं होते. आपकी मेहनत, आपकी सोच और सीखने की इच्छा ज्यादा मायने रखती है.
रिजल्ट चाहे जैसा भी हो, बच्चों के लिए सबसे जरूरी होता है उनका सपोर्ट सिस्टम. ऐसे में माता-पिता को शांत रहना चाहिए. गुस्सा या निराशा दिखाने से बच्चे का आत्मविश्वास और गिर सकता है. इसके बजाय उन्हें यह भरोसा दिलाना जरूरी है कि उनके नंबर उनकी पहचान नहीं हैं.
सागर जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द जैन ने बताया की अब कोई बच्चा फ़ैल नहीं होगा, जितने सब्जेक्ट में भी बच्चे फ़ैल होंगे उसके दोबारा पेपर दे सकेंगे, इसका टाइम टेबल भी घोषित हो चुका है, जुलाई से पहले रजिल्ट आएगा नए सत्र में एडमिशन भी ले सकेंगे