सागर- बोरे में मिली थी बॉडी, परिजनों ने दो बार किया चक्काजाम,दिखी पुलिस की लचर व्यवस्था !
सागर जिले के कर्रापुर क्षेत्र में बोरे में बंद डेड बॉडी मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गयी थी। जिसके बाद अब मामले में बवाल मचा हुआ है। परिजनों का आरोप है की व्यक्ति का मर्डर किया गया है। इसी को लेकर उन्होंने बंडा-सागर मार्ग पर अलग-अलग दो बार चक्काजाम किया। साथ ही कुछ लोगों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। चक्काजाम के दौरान पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में नाकाम रही। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस दौरान सड़क पर जाम के हालात बने रहे।
दरअसल सागर जिले के कर्रापुर क्षेत्र में फोरलेन किनारे बंद बोरे में मिली महेंद्र अहिरवार की डेड बॉडी मामले ने उग्र रूप ले लिया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मर्डर का आरोप लगाते हुए पहले बण्डा के बरा चौराहा पर चक्काजाम किया। लेकिन लंबे समय तक जाम लगे रहने के बावजूद बण्डा पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में नाकाम रही। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही हरिशंकर अहिरवार और उसके परिजनों ने महेंद्र का मर्डर कर बॉडी को बोरे में बंद कर कर्रापुर स्थित राजा ढाबा के पास फेंक दिया। मृतक की पहचान महेंद्र अहिरवार, निवासी भेड़ाखास गांव, थाना बहेरिया के रूप में हुई है। बताया गया की वह शुक्रवार शाम घर से निकले थे। लेकिन काफी देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा संपर्क करने पर मोबाइल बंद मिला।
अगले दिन सोशल मीडिया पर वायरल हुई बॉडी की तस्वीर देखकर परिवारजनों ने उनकी पहचान की और बहेरिया थाने पहुंचकर पुष्टि की। परिजनों ने चक्काजाम कर गिरफ्तारी की मांग की। काफी देर तक जाम के हालात बने रहे। लेकिन पुलिस न तो प्रदर्शन करियों को समझा सकी। न ही जाम खुलवा सकी। नाराज़ परिजनों ने बॉडी को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर नेशनल हाईवे पर हंसराज ढाबा के पास दूसरा चक्काजाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया की अगर बण्डा पुलिस समय रहते संवेदनशीलता और सक्रियता दिखाती तो मामला इतना न बढ़ता।