नशे में ट्रेक्टर चला रहा था ड्राइवर, लापरवाही से उतार दिया खेत में, फिर बुलानी पड़ी जेसीबी

 

एक ट्रेक्टर चालक ने लापरवाही बरतते हुए न सिर्फ खुद की जान को मुसीबत में डाला बल्कि दूसरों की जान भी परेशानी में डाल दी। शराब के नशे में चूर ड्राइवर का ट्रेक्टर पर संतुलन नहीं रहा। लिहाजा चलते हुए ट्रेक्टर को उसने एक खेत में उतार दिया। जिसमें ड्राइवर को चोटें आई हैं। हालांकि गनीमत की बात ये है की इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। यह पूरी घटना उज्जैन जिले के नागदा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर मार्ग से सामने आई है। इस दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं हादसे के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हालांकि उसे मामूली चोटें आई थी। खेत में पहुंचे ट्रेक्टर को जेसीबी की मदद से खींचकर बाहर निकाला जा सका। इस दौरान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्योंकि सड़क जाम होने की वजह से वाहनों की लाइन लग गयी थी। जहां कुछ देर बाद यातायात बहाल हुआ। बताया जा रहा है की नागदा के नजदीक विक्रमपुर मार्ग पर बड़ा हादसा होते होते टल गया। जहां एक ड्राईवर इतने शराब के नशे में था कि उसने सड़क से चलते हुए ट्रैक्टर को खेत में उतार दिया। जिससे ड्राइवर को मामूली चोट आई। उसे अस्पताल भेजा गया था। जिसके बाद जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया। इस दौरान सबसे ज्यादा और बड़ी बात ये है की कोई इस ट्रेक्टर की चपेट में नहीं आया। नहीं तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था।-


By - sagar tv news
12-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.