Sagar - सड़क किनारे बोरे में मिली थी डेड बॉडी, जीजा साले ने मिलकर दिया अंजाम, पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

 

सागर के कर्रापुर के पास बंद बोरे में मिली डेड बॉडी के मामले में पुलिस ने लगभग खुलासा कर दिया है सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर के मामले में पुलिस ने जीजा साला सहित पांच लोगों को आरोपी बनाया है और यह पूरी घटना अवैध संबंधों को लेकर हुई है वही मर्डर से पहले आरोपियों ने मृतक के साथ पार्टी भी की थी जब वह खाना खा रहा था तो सीधा कुल्हाड़ी से बार सर पर किया जिससे रोटी का टुकड़ा मुंह में फंसा रह गया था इसके बाद साड़ी को फाड़ कर उसके हाथ पैर बांधे और बोरा मैं भरकर कर्रापुर के पास फेंक दिया था

 

 

 

बता दे की मृतक महेंद्र अहिरवार बंडा के भेड़ा का रहने वाला था लेकिन उसका गांव के ही हरि शंकर अहिरवार की पत्नी से अवैध संबंध थे जिसकी जानकारी पूरे गांव को थी इसके चलते हरिशंकर की बदनामी हो रही थी इसको लेकर पहले भी विवाद हो चुका था लेकिन महेंद्र इसके बाद भी महिला से मिलने को नहीं मान रहा था इसके बाद हरिशंकर ने बात करने के लिए उसे अपने साले किस्सू और गणेश के घर मिलने के लिए बुलाया यहां पर हरिशंकर का बेटा सत्यम और उसकी पत्नी लीला भी मौजूद थी यही पहले पार्टी की गई

 

और जब महेंद्र खाना खा रहा था तो उसे पर अचानक से हमला कर मौत के घाट उतार दिया और योजना पद तरीके से एक पिकअप वाहन में उसको रखा और फिर सागर कानपुर नेशनल हाईवे के पास फेंक कर आ गए थे इस मामले में एक आरोपी हरि शंकर तक पुलिस पहुंच गई है जो फिलहाल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में पेट से संबंधित किसी बीमारी को लेकर भर्ती है और पुलिस उसकी निगरानी करने में जुटी है अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है एडिशनल एसपी लोकेश कुमार ने इसको लेकर पूरी जानकारी दी

 

 


By - sagar tv news
13-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.