सागर- खेतों में लगी ऐसी भयंकर आग की कई एकड़ की पराली जलकर हो गई ख़ाक
गर्मी के सीजन शुरू हो चुका है जिसके बाद अब आगजनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जिससे लोगों को नुक्सान का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह सागर जिले के केसली इलाके से भी खेतों में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जहां गेहूं की पराली में भयंकर आग लग गयी और देखते ही देखते ये आग फैलती गयी। जिससे कई एकड़ क्षेत्र की पराली जलकर ख़ाक हो गयी। बताया जा रहा है की आग लगने की यह पूरी घटना केसली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्होरी से सामने आई है। इस दौरान आग को बुझाने में लोगों के पसीने छूट गए। तकरीबन तीन घंटे बाद फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हो पाई। बिजली के ट्रांसफार्मर की चिंगारी से आग भड़कने की बात सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक खेतों से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। जिसके बाद भयावह स्थिति को देख राहगीर और आसपास के किसान तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों के चलते करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। नहीं तो बड़ी घटना भी हो सकती थी।
ऐसी जानकारी है की आग, बिजली के ट्रांसफार्मर से लगी थी। जो झिरिया गांव से फैलते हुए बम्होरी तक पहुंच गई। इस घटना ने एक बार फिर गर्मी के मौसम में आगजनी के बढ़ते खतरे को उजागर कर दिया है, जिससे प्रशासन और किसानों में चिंता बनी हुई है।-