सागर- युवक बोला मुझे और परिवार को जा-न का ख़-तरा, पिता-पुत्र की एसपी से की शिकायत !
सागर के कैंट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने खुद अपनी और परिवार को ख़तरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। जिसको लेकर एसपी से शिकायत भी की गयी है। उसका आरोप है की रेल्वे स्टेशन के गेट नंबर 2 के पास रहने वाले पिता-पुत्र उसे परेशान कर रहे हैं साथ ही डरा धमका रहे हैं। इसी को लेकर उसने एसपी को शिकायती आवेदन सौंपा है। साथ ही अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
दरअसल कैंट थाना क्षेत्र में रहने वाले 24 साल के युवक गोपाल सिंह ने आरोप लगाया की रेलवे स्टेशन गेट नंबर-2 के सामने टोरिया क्षेत्र निवासी सौरभ अहिरवार और उसके पिता दीनदयाल अहिरवार उसे लगातार परेशान कर रहे हैं। गोपाल के मुताबिक पड़ोसी संजय कोरी से मकान की दीवार को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते संजय कोरी ने सौरभ को उकसाकर उसके परिवार के साथ गाली-गलौज और धमकी दिलाई। आवेदक का कहना है की इस मामले में पहले भी कैंट थाने में अपराध क्रमांक 452/25 दर्ज कराया गया था। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया की अनावेदक पक्ष झूठे आरोप लगाकर फंसाने की कोशिश कर रहा है। सौरभ और उसके पिता पुलिस पर दबाव बनाकर झूठा मामला दर्ज कराने साथ ही सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों के माध्यम से गलत जानकारी फैला रहे हैं। आवेदक ने एसपी से मांग की है कि उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच हो। झूठी शिकायत कर प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए। आवेदक को पुलिस ने कार्यवाई का आश्वासन दिया है।-